फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में एफ-15 लड़ाकू विमान कार्यक्रम के प्रमुख होंगे बोइंग इंडिया के अध्यक्ष प्रत्युष कुमार

Mon, 08 Oct 2018 11:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बोइंग इंडिया के अध्यक्ष प्रत्युष कुमार अमेरिका में एफ -15 लड़ाकू विमान कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। वैश्विक एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने यहां एक बयान में कहा, "कुमार को अमेरिका और वैश्विक स्तर पर हमारे प्रतिष्ठित एफ -15 लड़ाकू विमान कार्यक्रम का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है।"  भारत में अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान, श्री कुमार ने व्यावसायिक विमानों, रक्षा, अंतरिक्ष और सुरक्षा और वैश्विक सेवाओं में कंपनी के कारोबार को बढ़ावा दिया। 

विज्ञापन


बयान में कहा गया है, "हमने बेंगलुरु में अपने इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी केंद्र को नवाचार चलाने के लिए अपने कार्यकाल के दौरान लांच किया, एयरोस्पेस आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ाया और अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर के लिए फ्यूजलेस बनाने के लिए टाटा के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित किया।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें