फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में अजगर पकड़ने के लिए भारत से बुलाए गए सपेरे

Fri, 27 Jan 2017 08:22 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अजगरों से परेशान अमेरिका को आखिरकार भारतीय सपेरों की मदद लेनी पड़ी। फ्लोरिडा के वन्यजीव अधिकारियों ने जंगलों में मौजूद बर्मी अजगरों को पकड़ने के लिए दो भारतीय सपेरों को काम पर रखा है। इन अजगरों ने छोटे स्तनधारी प्राणियों को अपना निवाला बनाकर कुछ प्रजातियों को विलुप्ति के कगार पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन


भारत के सफल सपेरे मासी सदाइयान और वैदिवेल गोपाल तमिलनाडु की इरला जनजाति के हैं।  इन्हें दो अनुवादकों के साथ बड़े सांपों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए इस महीने की शुरुआत में बुलाया गया। ये सपेरे अजगरों को पकड़ने में माहिर हैं। उन्होंने सिर्फ आठ दिन में एक 16 फुट लंबी मादा अजगर समेत 13 अजगरों को पकड़कर फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन कमिशन (एफडब्ल्यूसी) के अधिकारियों को हैरान कर दिया।

एफडब्ल्यूसी के वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट सेक्शन के सेक्शन लीडर क्रिस्टन सोमर्स ने कहा, ‘इरला अपने देश में अजगरों को बड़ी कुशलता से पकड़ते हैं, ऐसे में हमें उम्मीद है कि वह फ्लोरिडा में लोगों को अपना कुछ कौशल सिखा सकते हैं।’ पारंपरिक तौर पर इरला जनजाति का मुख्य पेशा सांप पकड़ना रहा है। इरला सपेरों और उनके अनुवादकों को दक्षिण भारत स्थित उनके घर से दक्षिण फ्लोरिडा बुलाने के लिए करीब 44 लाख रुपये की रकम अदा की गई। दोनों लोग फ्लोरिडा में फरवरी तक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें