फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद लव जिहाद हत्यारोपी के सम्मान में निकाली गई रैली, 500 रुपये में युवक बना शंभूलाल रैगर

Wed, 28 Mar 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
रामनवमी की झांकी में शंभूलाल का सम्मान - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के जोधपुर में रामनवमी के अवसर पर निकाली गई भगवान की राम की झांकी विवादों के घेरे में आ गई है। इस रैली में भगवान राम की जगह मुस्लिम मजदूर के हत्या का आरोपी शंभू लाल रैगर की झांकी निकाली गई। शंभू लाल ने लव जिहाद के शक में एक मुस्लिम मजदूर की निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। हत्या के आरोप में शंभूलाल जेल में बंद है।  

विज्ञापन


इस झांकी में शंभू लाल के पोस्टर भी लगाए गए थे। जहां उसे हीरो की तरह प्रदर्शित किया गया था, उसे एंटी लव जिहाद के हीरो के तौर पर पेश किया गया है। पोस्टर में लिखा है कि हिंदुओं भाइयों जागो, अपनी बहन बेटी को बचाओ, लव जिहाद से देश को आजाद कराना है। 
 


जिस युवक को शंभूलाल बनाकर झांकी में बिठाया गया था, उस युवक का नाम सुरेश है, तीस साल का यह युवक बेरोजगार है। झांकी में शंभूलाल बनने के एवज में उसे 500 रुपये दिए गए थे। मीडिया से बात करते हुए उसने बताया कि वह किसी पार्टी का हिस्सा नहीं है सिर्फ पैसों के लिए उसने ऐसा किया था। 
विज्ञापन


विवादित रैली का आयोजन विश्व हिंदू परिषद द्वारा करवाया गया था। विश्व हिंदू परिषद के मुताबिक सुरेश शिवसेना का कार्यकर्ता है।शंभूलाल को हिंदुओं का हीरो बताकर सिंहासन में बिठा दिया गया था। उसके हाथ में कुल्हाड़ी पकड़ा दी गई थी। झांकी में शंभूलाल के सामने दूसरा शख्स भी था, जो घायल अवस्था में दिखाया गया था। लोग शंभूलाल के पास जाकर सेल्फी लेते दिखाई दिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें