फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : आईसीयू में बेड के नाम पर डॉक्टर ने कोरोना मरीजों से लिए तीन लाख रुपये, केस दर्ज

Sun, 25 Apr 2021 12:48 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • पुलिस ने म्युनिसिपल कार्पोरेशन से जुड़े एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना से हर जगह हाहाकार मचा है, अस्पताल और ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों की मौत हो रही है। वहीं डॉक्टर अपना काम बखूबी कर रहे हैं। लेकिन कुछ डॉक्टर ऐसे हैं जो मरीजों की जान से खेल रहे हैं। मामला महाराष्ट्र का जहां डॉक्टर ने कोरोना मरीजों से आईसीयू में बेड के नाम पर लिए तीन लाख रुपये ले लिए।

विज्ञापन


ठाणे में पुलिस ने म्युनिसिपल कार्पोरेशन से जुड़े एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। ग्लोबल हब कोविड अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप है कि उसने आईसीयू में भर्ती करने के नाम दो मरीजों से तीन लाख की मांग की। मनपा आयुक्त डॉक्टर बिपिन शर्मा के आदेश पर कापुरबावडी पुलिस स्टेशन में डॉ. परवेज, डॉक्टर नाजनीन, अबिद खान, ताज खान और अब्दुल गफार खान के खिलाफ आईपीसी 420,286 तथा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस बात के सामने आने के बाद पुलिस को लगता है कि डॉक्टरों ने और भी मरीजों को भर्ती करने के लिए इसी तरह रुपये लिए होंगे। पुलिस इस की भी जांच करेगी। जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं सभी लोग मेसर्स ओमसाई आरोग्य केयर प्रा.लि. एजेंसी से जुड़े हैं। ये इसी एजेंसी के जरिए भर्ती हुए थे। 
विज्ञापन


कापुरबावडी पुलिस ने डॉ. परवेज को गिरफ्तार किया है। इस डॉक्टर को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज गया है। वहीं दोषियों के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों ने गवाही दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें