सरकार ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि देशभर में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के 10 लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद रिक्त हैं। मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मार्च 2017 के आंकड़ों के आधार पर कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की रिक्तियों के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। जबकि जम्मू-कश्मीर माध्यमिक शिक्षकों की कमी में पहले नंबर पर है।
मंत्री ने सदन को बताया कि प्राथमिक शिक्षकों के स्वीकृत 51,03,539 पदों में से 9 लाख 316 पद खाली हैं। यूपी में 7.59 लाख स्वीकृत प्राथमिक शिक्षकों के पद में से 2.24 लाख खाली हैं। वहीं बिहार में 5.92 लाख पदों में से 2 लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं।
सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि माध्यमिक स्तर पर 6.85 लाख शिक्षकों में से एक लाख से ज्यादा पद खाली हैं। जम्मू-कश्मीर में 25,657 पद स्वीकृत हैं, जबकि 21,221 पद खाली हैं।