फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी फंडिंग मामले में विधायक शेख अब्दुल रशीद से NIA ने की 6 घंटे पूछताछ

Wed, 04 Oct 2017 05:59 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के विधायक शेख अब्दुल रशीद से पूछताछ की है। रशीद इंजीनियर के नाम से मशहूर विधायक पर घाटी में आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने का आरोप है।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के लैनगेट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले रशीद से जांच एजेंसी ने 6 घंटे तक पूछताछ की और बुधवार को दोबारा पेश होने को कहा। एनआईए मुख्यालय से बाहर निकलने पर प्रतीक्षा कर रहे मीडिया कर्मियों के सवालों का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

ये भी पढ़ें- ISIS को इस आतंकी ने पहुंचाए थे 40 लाख, यहां से हुआ था गिरफ्तार...

बस इतना ही कहा कि अभी पूछताछ चल रही है, इसलिए इस पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। रशीद मुख्यधारा के पहले नेता हैं, जिनको एनआईए ने समन किया है। 

ये भी पढ़ें- घाटी में टेरर फंडिंग केस में शुरू हुई बड़ी कार्रवाई, 27 जगहों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी

रशीद ने कहा कि जब मीडिया में मेरे नाम से ट्रायल होने लगा तक वह जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर के पास पहुंचे और जांच कराने की पहल की। विधायक ने कहा कि उनके पास कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है और उन्हें न्यायिक व्यवस्था में पूरा विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें