फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: दस साल में ईडी ने नेताओं पर दर्ज किए 193 मामले, सजा सिर्फ दो को; 2018 के बाद मामलों में आई तेजी

Thu, 20 Mar 2025 06:09 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोषी करार दोनों नेता झारखंड पूर्व मंत्री हरि नारायण राय व पूर्व मंत्री एनोस एक्का हैं। राय को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सात वर्ष कैद और 5 लाख रुपये जुर्माने, जबकि एक्का को सात साल कैद और 2 करोड़ रुपये  जुर्माने की सजा हुई।
विज्ञापन
ईडी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अप्रैल, 2015 से फरवरी 2025 के बीच वर्तमान व पूर्व सांसदों, विधायकों और नेताओं के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के खिलाफ 193 मामले दर्ज किए हैं। हालांकि इनमें से दो मामलों में ही सजा हुई है। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


मामले के विवरण पर एक नजर
दोषी करार दोनों नेता झारखंड पूर्व मंत्री हरि नारायण राय व पूर्व मंत्री एनोस एक्का हैं। राय को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सात वर्ष कैद और 5 लाख रुपये जुर्माने, जबकि एक्का को सात साल कैद और 2 करोड़ रुपये  जुर्माने की सजा हुई। हालांकि इस दौरान कोई किसी मामले में कोई आरोपी बरी भी नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें:- चिंताजनक: आठ लाख वर्षों में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर सबसे ऊपर, विश्व मौसम विज्ञान संगठन की रिपोर्ट ने चेताया
विज्ञापन


माकपा  सांसद एए रहीम ने केंद्र से जानकारी मांगी थी कि ईडी ने गत 10 वर्षों में नेताओं के खिलाफ कितने मामले दर्ज किए हैं। रहीम ने राज्यवार और पार्टीवार ऐसे केसों की जानकारी भी मांगी थी। हालांकि मंत्री ने कहा कि इसका राज्यवार आंकड़ा नहीं रखा जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट: बिना 'एओआर' के वकील नहीं कर पाएंगे अदालत में प्रवेश, उपस्थिति दर्ज कराना भी हुआ जरूरी

2018 के बाद से बढ़े मामले
चौधरी ने बताया कि वर्ष 2015-16 में 10 नेताओं पर मामले दर्ज किए गए जबकि 16-17 में 14, 2017-18 में 7, 2018-19 में 11 व 2019-20 में 26 मामले दर्ज किए गए। इसके अगले वर्ष 27, 2021-22 में फिर 26 और 2022-23 में 32 नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। इस तरह देखा जाए तो 2018 के बाद नेताओं पर मामले दर्ज होने की संख्या में वृद्धि हुई है।

ये भी देखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें