फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF: बीएसएफ टेकनपुर में इनक्यूबेसन सेंटर स्थापित करने को सैद्धांतिक मंजूरी, ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब की शुरुआत

Sun, 13 Jul 2025 09:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छात्रों से तकनीकी चर्चा हुई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरजेआईटी), बीएसएफ अकादमी, टेकनपुर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सचिव प्रोफेसर अभय करंदीकर द्वारा ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रो. करंदीकर ने संस्थान के छात्रों द्वारा विकसित विभिन्न नवाचार प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया और छात्रों से तकनीकी चर्चाएं भी कीं।

विज्ञापन


प्रोफेसर करंदीकर ने क्वांटम कंप्यूटिंग तथा एडवांस्ड नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) से संबंधित विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की नवीन पहलों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से नवीनतम तकनीकों को आत्मसात करने और शोध क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने आरजेआईटी टेकनपुर में इनक्यूबेसन सेंटर स्थापित करने को सैद्धांतिक मंजूरी भी दी। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर के निदेशक एवं आरजेआईटी के वाइस चेयरमैन, डॉ. शमशेर सिंह, आईपीएस, अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी), डायरेक्टर बीएसएफ अकादमी भी उपस्थित रहे।

संस्थान के मुख्य प्रशासक एके आर्य डीआईजी ने आरजेआईटी की शैक्षणिक और तकनीकी उपलब्धियों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया, वहीं प्राचार्य डॉ. प्रशांत जैन ने संस्थान की भविष्य की योजनाओं और शोध प्रयासों की जानकारी दी। संस्थान के वाइस चेयरमैन डॉ. शमशेर सिंह, आईपीएस, ने छात्रों एवं संकाय को बधाई देते हुए कहा, यह दौरा केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि छात्रों की व्यावसायिक दक्षता, नवाचार क्षमता और शोध कौशल को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने वाला एक ऐतिहासिक क्षण है। आरजेआईटी आने वाले वर्षों में वैश्विक स्तर की तकनीकी शिक्षा एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करने हेतु सुविधाओं के विस्तार की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें