फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में जंगली हाथी ने पांच लोगों को कुचला, गांव वालों ने सड़क पर जाम लगाया

Fri, 19 Apr 2019 02:54 PM IST
आसिम खान भाषा, तालचेर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

ओडिशा के अंगुल जिले के दो गांवों में भटक कर आ गए एक जंगली हाथी ने एक महिला और दो लड़कियों सहित पांच लोगों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हाथी बृहस्पतिवार देर रात एक जंगल से यहां नजदीक के सांधा गांव आ गया और उसने घर के बरामदे में सो रहे एक परिवार के तीन सदस्यों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


इस घटना में मारे जाने वाले लोगों में एक व्यक्ति और उसकी दो वर्षीय बेटी शामिल है। इसी गांव में हाथी ने घर के बरामदे में सो रही एक अन्य महिला को कुचल कर मार डाला। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद हाथी संथापाड़ा गांव गया, जहां उसने 70 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला।

घटना से नाराज दोनों गांवों के लोगों ने पीड़ितों के परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह एक सड़क मार्ग को बाधित कर दिया। मारे गए लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराये जाने के बाद सड़क मार्ग खोला गया। उन्होंने बताया कि नियमों के तहत मुआवजा देने के लिए कदम उठाए गए हैं। एक वन अधिकारी ने बताया कि जंगली हाथी को जंगल में भगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें