फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की अहम सूचनाएं पाकिस्तान पहुंचा रहा अवैध टेलीफोन एक्सचेंज, एक गिरफ्तार

Sun, 31 May 2020 10:52 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का किया पर्दाफाश
  • एक्सचेंज को चला रहे पाकिस्तानी जासूस को किया गिरफ्तार
  • मिलिट्री इंटेलीजेंस से मिली सूचना के आधार पर की कार्रवाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने एक फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज (वीओआईपी-वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) का पर्दाफाश किया है। यह एक्सचेंज पाकिस्तान के लिए जासूसी का काम करता है। इस एक्सचेंज को चला रहे शख्स को पाकिस्तानी जासूस के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना पर मुंबई क्राइम ब्रांच और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर ये कार्रवाई की। इस एक्सचेंज के जरिए पाकिस्तान की ओर से आ रही वॉइस कॉल को लोकल कॉल में बदला जाता था और जम्मू-कश्मीर में रक्षा मामलों से जुड़े लोगों को कॉल कर सेना से संबंधित अहम जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाती थी।

इस एक्सचेंज की मदद से देश की सेना और सुरक्षा बलों के काफिले को लेकर जरूरी जानकारी जुटाई जाती थी ताकि पुलवामा जैसे हमले दोबारा किए जा सकें। मिलट्री इंटेलीजेंस से मिली सूचना का इस पर्दाफाश में बड़ा योगदान रहा है। वहां से मिली जानकारी के आधार पर ही मुंबई और जम्मू-कश्मीर पुलिस बड़ी कार्रवाई कर पाई है।
विज्ञापन


सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मिलिट्री इंटेलीजेंस से मिली सूचना पर मुंबई क्राइम ब्रांच और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस घटना को अंजाम दिया। फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज से जम्मू-कश्मीर में सेना से संबंधित रक्षा जानकारों को फोन करके जासूसी करने की कोशिश की जाती थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें