फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: महिला पार्षद से दुष्कर्म के आरोप में भाजपा के पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 28 Feb 2020 02:52 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
Narendra Mehta - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे में भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता पर एक महिला पार्षद ने दुष्कर्म और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मेहता समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ठाणे के मीरा भयंदर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जिला ग्रामीण पुलिस ने नरेंद्र मेहता और संजय तारकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मेहता ने तीन दिन पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले पार्षद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उसने मेहता पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका वर्ष 1999 से उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि मेहता ने उसके परिवार को भी धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि तारकर और मेहता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और अन्य प्रासंगिक धाराओं समेत अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार की रोकथाम) कानून, 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें