फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में मुहर्रम के जुलूस में नियमों की उड़ी धज्जियां, पुलिस की मौजूदगी में जमा हुई भीड़

Sun, 30 Aug 2020 11:32 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
विज्ञापन
तेलंगाना में बीबी का आलम का जुलूस - फोटो : ANI
विज्ञापन

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मार्च से अब तक यहां संक्रमण के कुल मामले 35 लाख से अधिक हो गए हैं, वहीं इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की संख्या भी 63 हजार को पार कर गई है। केंद्र सरकार लगातार लोगों से दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील कर रही है और सार्वजनिक कार्यक्रमों से बचने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए भी कह रही है।

विज्ञापन


हालांकि हैदराबाद के तेलंगाना में रविवार को इन सभी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं और सैकड़ों-हजारों की संख्या में लोग जमा हुए। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी उल्लंघन हुआ। दरअसल तेलंगाना में हर साल की तरह इस बार भी मुहर्रम के दसवें दिन 'बीबी का आलम’ जुलूस निकाला गया। पुलिस की मौजूदगी में निकले इस जुलूस में शिया मुस्लिम समाज के लोगों की बड़ी तादाद देखी गई।



बता दें कि तेलंगाना में शनिवार तक एक लाख से अधिक मामले दर किए जा चुके थे, जिसमें 31284 सक्रिय मामले हैं, 818 लोगों की मौत हुई है और 90 हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें