फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में भीड़ ने पुलिस पर किया हमला, एसपी समेत 10 घायल

Sun, 29 Jul 2018 07:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राज्य के जिरिबाम जिले में भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें एसपी सहित चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि जिले के लालपानी इलाके में शुक्रवार को हुई झड़प के दौरान छह प्रदर्शनकारी भी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि हाल में राज्य विधानसभा में पारित मणिपुर जन सुरक्षा विधेयक 2018 के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने धरने पर बैठने की कोशिश की।

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘जिले में सुबह से धारा 144 लागू होने के कारण प्रदर्शनकारियों को धरने पर बैठने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेने को कहा गया।’ इस पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलों और रबड़ की गोलियों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें