फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी करने वाले पूर्व शिवसेना विधायक के घर पर हमला

Thu, 17 Oct 2019 11:33 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)
विज्ञापन

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शिवसेना के पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव के घर पर हमले का मामला सामने आया है। कथित तौर पर हमले के पीछे की वजह जाधव की शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को लेकर एक चुनावी रैली में की गई टिप्पणी को बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गुरुवार तड़के अज्ञात लोगों ने जाधव के घर पर हमलाकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुधवार देररात लगभग डेढ़ बजे हुए हमले में जाधव के घर की एक कार और खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के समय जाधव की पत्नी और दो बेटे घर के अंदर मौजूद थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि 21 अक्तूबर को औरंगाबाद में कन्नड से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे जाधव ने एक रैली में पूर्व कांग्रेस मंत्री अब्दुल सत्तार के शिवसेना में जाने और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को लेकर कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


बता दें कि अब्दुल सत्तार जिले में सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के उम्मीदवार हैं। जाधव की कथित टिप्पणी वाले एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिवसेना के कुछ नाराज कार्यकर्ता बुधवार शाम सीआईडीसीओ (सिडको) पुलिस स्टेशन पहुंच गए थे और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी।

जाधव की पत्नी की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि गुरुवार को तड़के करीब डेढ़ बजे कुछ अज्ञात लोगों ने उनके निवास पर पत्थरों से हमला किया। इस हमले में उनकी एक कार और खिड़की का शीशा टूट गया।

जाधव की पत्नी शिकायतकर्ता संजना जाधव ने गुरुवार को शिकायत में कहा कि हमारे घर पर हमला करने वाले लोग 'जय भवानी, जय शिवाजी' जैसे नारे लगा रहे थे। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद जाधव के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जिले में उनके दूसरे घर पर भी पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

बता दें कि जाधव ने पिछले साल मराठों, धनगरों और मुसलमानों के आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व से नाराज होकर शिवसेना से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने अपना स्वयं का संगठन शिव स्वराज्य बहुजन पक्ष बना लिया।

इस बीच, शिवसेना के जिला अध्यक्ष और एमएलसी अंबादास दानवे ने पीटीआई को बताया कि पार्टी कार्यकर्ता ठाकरे के खिलाफ कथित "अपमानजनक" टिप्पणी पर जाधव से नाराज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें