फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज के विमान में ‘हैप्पी बम’ बोलने पर युवक हुआ गिरफ्तार

Tue, 14 Nov 2017 06:42 AM IST
एजेंसी, कोच्चि
विज्ञापन
जेट एयरवेज
विज्ञापन
 कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को ‘हैप्पी बम’ शब्द का इस्तेमाल करने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। हवाईअड्डे के एक कर्मचारी ने उसे ‘हैप्पी बम’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए सुन लिया था।
विज्ञापन



हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि जेट एयरवेज के एक कर्मचारी ने क्लिंस वर्गीज नाम के यात्री को यह कहते सुना कि उनके पास एक ‘हैप्पी बम’ है। वह शख्स वर्गीज त्रिचूर जिले का रहने वाला है। ग्राउंड स्टाफ ने इस बारे में पर्यवेक्षक अधिकारियों को सूचना दी जिन्होंने इसके बारे में सीआईएसएफ तथा घरेलू टर्मिनल के प्रबंधन को बताया। 

पढ़ें- बीच हवा में प्लेन में भर गया धुआं, अधर में लटकी 80 यात्रियों की जान

वर्गीज को जेट एयरवेज की कोच्चि से मुंबई को जाने वाली विमान 9डब्ल्यू 825 में सवार होना था। उसे विमान से उतारकर सामान की अच्छे से तलाशी लेने के बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ के दौरान वर्गीज ने अधिकारियों को बताया कि वह फेसबुक चैट पर मुंबई में अपने एक दोस्त के लिए खुशी जाहिर कर रहे थे। वर्गीज के साथ यात्रा करने वाले एक अन्य शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें