फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23.7 करोड़ लोग आज भी अंधेरे में, 19 हजार गांवों में नहीं पहुंची बिजली

Thu, 09 Feb 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिजली संकट
विज्ञापन
130 करोड़ की आबादी में देश की 20 फीसदी जनसंख्या (लगभग 23.7 करोड़ लोग) आज भी शाम होते ही अंधेरे में जीने को मजबूर है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन लोगों के पास बिजली की सुविधा नहीं पहुंची है। यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2016 तक देश के 19706 गांव ऐसे थे जिनमें बिजली नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन


सरकार ने बनाया ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर

केंद्र सरकार ने ऐसे गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए एक ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है जिसके लिए 38 हजार करोड़ यूएस डॉलर का निवेश किया है और सरकार का टारगेट है कि 2022 तक इस तरह से 175 गीगावॉट बिजली का उत्पादन किया जा सके। 

41 फीसदी आबादी के पास नहीं है खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन

यूएनडीपी के आकंड़ों के अनुसार, विश्व की 41 फीसदी आबादी के पास अभी भी खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन नहीं है। इसका मतलब यह हुआ कि अभी भी ऐसे लोग खाना बनाने के लिए कोयला, लकड़ी आदि का प्रयोग करते हैं। इससे ग्रीन हाउस गैस का उत्सर्जन होता है जो कि जलवायु परिवर्तन के लिए हानिकारक है। अभी विश्व में केवल 15 फीसदी ग्रीन एनर्जी का प्रयोग होता है, जिसको बढ़ाना काफी जरुरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें