फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोकलम में चीन ने बनाई 1.3 किलोमीटर सड़क, तनाव बढ़ने के आसार

Tue, 20 Mar 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत-चीन
विज्ञापन

सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राई जंक्शन के पास दोकलम में चीन ने रोड और दूसरे मिलिट्री कंस्ट्रक्शन के जरिए भारत की सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ा दी है। भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुए कड़े गतिरोध के बावजूद चीनी सैनिकों का कड़ाके की ठंड में दोकलम में डटे रहने का मुख्य कारण यही था। उन्होंने सर्दियों के दौरान नई सड़क बना डाली ताकि इसके जरिए वह दक्षिणी दोकलम तक पहुंच सके। इसी स्थान को लेकर चीन और भूटान के बीच विवाद है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि दोकलम में चीनी सैनिकों के आगे बढ़ने से भारत के लिए गंभीर सुरक्षा संबंधी नतीजे सामने आ सकते हैं। दोकलम में उन्होंने 1.3 किलोमीटर लंबी नई सड़क बना ली है और इस स्थान से 4 किलोमीटर दूर कम्युनिकेशन ट्रेन्चिस का निर्माण किया है। इस रोड के जरिए चीनी सैनिक दक्षिण दोकलम में स्थित जम्फेरी रिज तक पहुंच सकते हैं। पिछले साल जून में जब चीनी सैनिक दोकलम में सड़क बना रहे थे तब भारतीय जवानों ने उन्हें रोक दिया था। इस वजह से दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आ गए थे और दोनों देशों के बीच तनाव के हालात पैदा हो गए थे। जिसे लेकर 73 दिनों तक गतिरोध जारी रहा।

जिसके बाद पिछले साल अगस्त में यह बताया गया था कि राजनयिक माध्यमों के जरिए हुई बातचीत से सैन्य गतिरोध खत्म हो गया है। हालांकि दोकलम के हालातों पर नजर रखने वाले विशेषज्ञ का कहना है कि चीनी सैनिकों ने सर्दियों में यहां रहकर नई सड़क का निर्माण किया है। यह सड़क भारतीय चौकियों से 5 किलोमीटर की दूरी पर है इस वजह से वहां भारतीय जवानों का पहुंचना मुश्किल है। सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की जानकारी है कि चीन यहां बड़ी तेजी से नई चौकियों, हेलिपैड आदि का निर्माण कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें