फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः राजसमंद की घटना लेकर वामदलों का बीकानेर हाउस में प्रदर्शन, वसुंधरा का इस्तीफा मांगा 

Sat, 09 Dec 2017 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Self
विज्ञापन
राजस्थान के राजसमंद में लव जिहाद के नाम पर बुधवार (6 दिसबंर) को हुई निर्मम हत्या की घटना को लेकर आज दिल्ली के बीकानेर हाउस के बाहर वामदलों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। मौके पर हंगामे को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


वामदलों ने घटना के विरोध में नारेबाजी कर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग की है। साथ ही वामदलों ने घटना को शर्मनाक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और सरकार से जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

पढ़ें- लव जिहाद के नाम पर हत्या कर शव जलाया, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि आरोपी ने कथित तौर पर एक युवक की लव जिहाद के नाम पर हत्या कर उसे जला दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने इसके बाद घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी शेयर किया था। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ। बताते चले कि वीडियों में आरोपी यह कहते हुए नजर आ रहा है कि अगर देश से लव जिहाद खत्म नहीं हुआ तो हर भारतीय का ऐसा ही हश्र होगा। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें