फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावेरी विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन, रजनीकांत, कमल हासन और धनुष ने लिया हिस्सा

Sun, 08 Apr 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कावेरी नदी को लेकर उठा विवाद थम नहीं रहा है। कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड की निर्माण को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन और धनुष भी शामिल हुए। इससे पहले तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने तमिलनाडु बंद का आह्वान किया था।

विज्ञापन


दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड (सीएमबी) गठित न करने के मुद्दे पर डीएमके ने बंद की घोषणा की थी। मीडिया से बातचीत में स्टालिन ने कहा कि 'पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 11 अप्रैल के दिन उनके चेन्नई दौरे के दौरान काले झंडे दिखाएंगे।'
 


वहीं सत्तारुढ़ पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) भी केंद्र सरकार से नाराज दिखी थी। एआईएडीएमके के सांसद ए नवनीत कृष्णन ने केंद्र सरकार को आत्महत्या करने धमकी देते हुए कहा था कि अगर केंद्र सरकार कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड का निर्माण नहीं हुआ तो पार्टी के सभी सांसद आत्म हत्या कर लेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के बनाए जाने का जिम्मा केंद्र सरकार को दिया था। नवनीत कृष्णन ने बताया कि तमिलनाडु में मांग है कि एआईडीएम के सांसद इस्तीफा दें। लेकिन मैं केंद्र सरकार और राज्य के लोगों को कहना चाहता हूं कि अगर केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप कावेरी जल मैनेजमेंट का गठन नहीं करती है तो हमारे सारे सांसद आत्म हत्या कर लेंगे। एआईडीएमके 13 सदस्य राज्यसभा में और 37 लोकसभा में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें