फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, राकेश अस्थाना बने CBI के स्पेशल डायरेक्टर

Mon, 23 Oct 2017 08:52 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर आईपीएस ऑफिसर राकेश अस्थाना को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का स्पेशल डायरेक्टर नियुक्त किया जा रहा है। राकेश के अलावा कई बड़े ब्यूक्रेट्स का फेरबदल हुआ है। गुरबच्चन सिंह को इंटेलीजेंस ब्यूरो का स्पेशल डायरेक्टर बनाया गया है। 
विज्ञापन


वहीं दीपक कुमार मिश्रा और संदीप लखताकिया को प्रमोट करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) का स्पेशल डीजी बनाया गया है।

साथ ही राजेश रंजन और एपी महेश्वरी को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) का स्पेशल डीजी बनाया गया है। ये घोषणाएं मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवेन्सिस और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग की ओर से की गई हैं।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय नियुक्ति समिति की ओर से इस फेरबदल को मंजूरी मिल गई है। बता दें कि इससे पहले अस्थाना सीबीआई के एडीशनल डायरेक्टर थे और गुरबच्चन सिंह आईबी के एडीशनल डायरेक्टर रह चुके हैं। वहीं लखताकिया और मिश्रा सीआरपीएफ के एडीशनल डीजी और रंजन व महेश्वरी बीएसएफ के एडीशनल डीजी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें