फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल में 1000 करोड़ के घोटाले की शुरुआती जांच पूरी, सीबीआई ने सुनवाई में हाईकोर्ट को दी जानकारी 

Fri, 20 Jul 2018 07:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

1000 करोड़ रुपए के कथित बीएसएनएल घोटाले की प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी है। सीबीआई ने यह जानकारी एक एनजीओ टेलीकॉम वॉचडॉग की याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को दी। मामला चीन की कंपनी की सहायक कंपनी को फर्जी दस्तावेज के आधार पर भुगतान से जुड़ा है।  

विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति गीता मित्तल व न्यायमूर्ति सी. हरि शंकर की खंडपीठ के समक्ष सीबीआई ने कहा कि जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं सौंपी है। इसलिए कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने के लिए समय दिया जाए। कोर्ट ने एजेंसी को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के लिये छह सप्ताह का समय दिया है। याचिका पर अगली सुनवाई 22 अक्तूबर को होगी।  

सीबीआई ने 6 मार्च को कोर्ट को बताया था कि इन आरोपों की प्रारंभिक जांच पूरी होने वाली है। एनजीओ टेलीकॉम वॉचडॉग का आरोप था कि भारत संचार निगम लिमिटेड ने मेसर्स जेडटीई टेलीकॉम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलीभगत कर 1000 करोड़ रुपए के भुगतान के लिए सरकारी रिकार्ड में फेरबदल कर दिया था।
विज्ञापन


बीएसएनएल ने इन आरोपों को खारिज किया था। एनजीओ का दावा था कि इस मुद्दे पर 11 मार्च 2016 को सीबीआई को शिकायत दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले की जांच समयबद्घ तरीके से करने का निर्देश सीबीआई को देने का आग्रह किया गया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें