राज्यपाल के फर्जी पीआरओ बनकर एसपी को धमकी देने वाले को पुलिस ने बुधवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। बलिया क्राइम ब्रांच की टीम ने अखिलेश दूबे नाम के आरोपी को वाराणसी के चोलापुर से गिरफ्तार किया।
आरोपी राज्यपाल का फर्जी पीआरओ बन कर करीब दो माह से एसपी को फोन कर एक सिपाही का आवास खाली कराने का दबाव बना रहा था। ऐसा नहीं करने पर एसपी को निलंबित कराने की भी उसने धमकी दी।
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के जसांव गांव निवासी अखिलेश दुबे पिछले करीब दो माह से पुलिस अधीक्षक और सीओ सहित कई थानेदारों को राजयपाल का पीआरओ बनकर धमकी दे रहा था। बार-बार एसपी को फोन कर वह अपने को प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक का पीआरओ बता रहा था।