असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत
- फोटो : ANI
असम के बिश्वनाथ जिले के सुदूर बाघमरी इलाके से 17 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर भारतीय वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने बताया कि ये सभी आरोपी यहां पर्यटक वीजा पर आए थे लेकिन धार्मिक प्रचार में करने लगे जिसकी अनुमति नहीं है।
इस्लामिक समुदाय के नेता असम में मदरसों की निगरानी करेंगे
डीजीपी ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि इस्लामिक समुदाय के नेता असम में मदरसों की निगरानी करेंगे। वे मान चुके हैं कि बहुत से मदरसे ठीक से नहीं चल रहे हैं। मदरसों के संबंध में सभी विवरण जल्द ही एक सरकारी पोर्टल पर अपलोड किए जाने हैं।
विधानसभा में हंगामा और वॉकआउट
असम विधानसभा में सोमवार को स्थानीय माध्यम के सरकारी स्कूलों में तीसरी कक्षा से बच्चों को अंग्रेजी भाषा में गणित और विज्ञान की पढ़ाई कराने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हंगामा हुआ। इस दौरान विधायकों ने सदन से वाकआउट किया। नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया और उपनेता रकीबुल हुसैन ने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन दोनों विषयों को अंग्रेजी भाषा में पढ़ाने के फैसले का नकारात्मक असर छात्र-छात्राओं पर होगा।