फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-India: रक्षा संबंधों में नया मोड़, पहली बार चेन्नई के शिपयार्ड में हुई अमेरिकी नौसैनिक पोत की रिपेयरिंग

Sun, 07 Aug 2022 07:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

आधिकारिक रिलीज के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना ने एलएंडटी (L&T) शिपयार्ड को अपने शिप के रखरखाव के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इस बीच भारत में अमेरिकी शिप की रिपेयरिंग होना शिपयार्ड इंडस्ट्री में भारत के बढ़ते कदमों की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
भारत के शिपयार्ड में हुई अमेरिकी पोत की रिपेयरिंग। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अमेरिका के रक्षा संबंधों में लगातार नए आयाम जुड़ रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने एलान किया कि मेक इन इंडिया और 'आत्मनिर्भर रक्षा' को बढ़ावा देते हुए अमेरिकी नौसैनिक पोत चार्ल्स ड्र्यू रविवार (7 अगस्त) को चेन्नई के कट्टुपल्ली स्थित लार्सेन एंड टूब्रो (एलएंडटी) के शिपयार्ड में पहुंचा। यहां शिप की रिपेयरिंग और संबंधित सर्विसिंग का काम किया गया। 
विज्ञापन


आधिकारिक रिलीज के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना ने एलएंडटी (L&T) शिपयार्ड को अपने शिप के रखरखाव के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इस बीच भारत में अमेरिकी शिप की रिपेयरिंग होना शिपयार्ड इंडस्ट्री में भारत के बढ़ते कदमों की ओर इशारा करता है। भारतीय शिपयार्ड क्षेत्र इस वक्त एडवांस मैरिटाइम तकनीकी प्लेटफॉर्म्स पर सस्ती रिपेयरिंग और मेंटेनेंस सेवाएं मुहैया करा रहा है। 

गौरतलब है कि अमेरिकी पोत चार्ल्स ड्र्यू हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी नौसैनिक बेड़े को अहम सहयोग मुहैया कराता है। रक्षा सचिव अजय कुमार, नौसेना के वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में नौसेना की कमान संभाल रहे फ्लैग ऑफिसर रियर एडमिरल एस वेंकट रमन और रक्षा मंत्रालय के कई अधिकारी इस दौरान अमेरिकी पोत के स्वागत के लिए शिपयार्ड पर मौजूद रहे। इसके अलावा चेन्नई स्थित अमेरिकी दूतावास के राजनयिक जुडिथ रेविन और दिल्ली स्थित दूतावास में तैनात रियर एडमिरल माइकल बेकर भी शिपयार्ड में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें