फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान को ‘लीव इंडिया नोटिस’: किरीट सोमैया बोले- विदेशी नागरिकों को देश से बाहर भेजें; विवाद क्यों?

Thu, 15 Oct 2026 05:58 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

अभिनेता इमरान खान को 10 अक्तूबर को मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के बाद 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई। सोमैया ने इमरान और कुछ अन्य लोगों पर विदेशी नागरिक होने के बावजूद राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने और विदेशी फंडिंग से जुड़े आरोप लगाए हैं। इमरान इस नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
किरीट सोमैया, भाजपा नेता - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता इमरान खान को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के कुछ दिनों बाद ‘लीव इंडिया नोटिस’ दिए जाने का मामला सामने आया है। इस पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने प्रतिक्रिया देते हुए इमरान खान को भारत से बाहर भेजने की मांग की है।
विज्ञापन


किरीट सोमैया ने इमरान खान पर क्या आरोप लगाए?
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं, वे भारत में क्या कर रहे हैं? यहां आने का उनका मकसद ही अशांति फैलाना है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से, कुछ लोग जिन्हें पाकिस्तान और अमेरिका से फंडिंग मिलती है। ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं। चाहे इमरान हों, नासिर हों, इकबाल हों या आसिफ, ये सभी विदेशी नागरिक हैं। इन्हें इस तरह की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने का कोई हक नहीं है। मैं गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद देता हूं। इन सभी लोगों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए।

पूरा मामला क्या है?
अभिनेता इमरान खान को मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के बाद भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड है। उन्होंने 10 अक्तूबर 2026 को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


किरीट सोमैया ने ही की थी शिकायत
इमरान खान के खिलाफ भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि एक विदेशी नागरिक राजनीतिक प्रदर्शन में कैसे शामिल हो सकता है। दूसरी ओर, इमरान खान इस नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए फिलहाल यह मामला विदेशी नागरिकों के भारत में राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने और उनके आव्रजन नियमों के पालन को लेकर कानूनी विवाद बन गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली: तिरंगा मार्च पर हाईकोर्ट में सुनवाई; जानिए दिपके विरोध कर पाएंगे या नहीं? अदालत ने दिया यह आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें