फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान की सरकार बनाने की तैयारी, कप्तान ने शुरू की साथियों की तलाश

Sat, 28 Jul 2018 08:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटर से राजनीति में आए इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) 115 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। फिर भी सरकार बनाने के लिए जरूरी सांसदों का आंकड़ा उसके पास नहीं है। ऐसे में पीएम बनने के लिए इमरान को छोटे दलों और निर्दलीय सांसदों की मदद लेनी होगी। 342 सदस्यीय पाकिस्तान नेशनल असेंबली में 272 सांसद जनता द्वारा चुनकर आते हैं, जबकि 60 सीटें महिलाओं और 10 सीटें अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित रहती हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 137 सांसदों की जरूरत होती है।

विज्ञापन

 
114 सीटें जीतने वाली पीटीआई जादुई आंकड़े से है दूर

छोटे दलों के 23 सांसदों का मिल सकता है समर्थन


छोटे दलों में जमात-ए-इस्लामी की सहयोगी मुताहिदा मजलिस-ए-आलम ने 12 सीटों पर कब्जा किया है, जबकि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री परवेज इलाही की पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने पांच सीट जीती हैं। मुताहिदा कयूमी मूवमेंट (एमक्यूएम) ने कराची की 20 में 6 सीटें जीती हैं। ये सभी पार्टियां इमरान का साथ दे सकती हैं।

नामित सांसदों में 34 दे सकते हैं पीटीआई का साथ

इमरान को पीटीआई की ओर से नामित 29 महिला और चार या पांच अल्पसंख्यक सांसदों का समर्थन मिल जाएगा। इमरान की सहयोगी पार्टी पीएमएल-क्यू ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। पीएमएम-क्यू भी एक महिला सांसद नामित करेगी। इमरान को इनका भी समर्थन मिलेगा। अवामी मुस्लिम लीग के शेख रशीद भी इमरान के साथ हैं। 
विज्ञापन


पीएमएल-एन ने 64 और पीपीपी ने 43 सीटें जीतीं

छोटे बलोच दलों का समर्थन जुटाने की है कोशिश


आदिवासी इलाकों से जीते कुछ निर्दलीय सांसद पीटीआई के संपर्क में हैं। इन सभी के समर्थन से पीटीआई को सरकार बनाने के लिए 173 सांसद मिल जाएंगे, लेकिन यह साधारण बहुमत होगा। पूर्ण बहुमत के लिए कुछ छोटे बलोच दलों से भी बात की जा रही है। 

अब तक 261 सीटों के ही आए हैं नतीजे

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल-एन ने 64 सीट और बिलावल भुट्टो की पीपीपी ने 43 सीट पर जीत दर्ज की है। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने अब तक 261 सीटों के नतीजे घोषित किए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें