फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर टैक्स जमा करने वालों से प्रभावित होकर टैक्स चोरी करने वालों की संख्या में आएगी कमी 

Tue, 16 Oct 2018 09:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Amar Ujala Poll
विज्ञापन
वित्तीय अस्थिरता के दौर में कानपुर शहर की कंपनियों का अर्थशास्त्र भी गड़बड़ा गया है। कंपनियां आयकर विभाग में समय पर अपना टैक्स जमा नहीं कर पा रही हैं। इससे शहर की कंपनियों से जमा होने वाले कारपोरेट टैक्स में गिरावट आई है। आयकर विभाग अब इस बात की पड़ताल करेगा कि यह टैक्स चोरी की वजह से हो रहा है अथवा वाकई कारोबार में गिरावट आई है। 
विज्ञापन


शहर में आयकर विभाग का एक विंग ऐसा है जो सिर्फ कंपनियों और फर्मों के टैक्स पर नजर रखता है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में आयकर विभाग को 650 करोड़ रुपये कारपोरेट टैक्स वसूलने का लक्ष्य दिया गया है। इस वर्ष एडवांस टैक्स जमा करने की दो तिमाही बीत चुकी हैं, लेकिन बड़ी संख्या में कंपनियों की ओर से एडवांस टैक्स जमा नहीं किया गया। यही वजह रही कि अब तक सिर्फ 230 करोड़ रुपये ही टैक्स जमा हो सका है। 

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'समय पर टैक्स जमा करने वालों के सम्मान से प्रभावित होकर टैक्स चोरी करने वालों की संख्या में कमी आएगी?'
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 3,316 वोट मिले। इनमें 59.89 फीसदी (1986 वोट) पाठकों ने माना कि हां समय पर टैक्स जमा करने वालों के सम्मान से प्रभावित होकर टैक्स चोरी करने वालों की संख्या में कमी आएगी, जबकि 40.11 फीसदी (1330 वोट) पाठकों ने माना कि समय पर टैक्स जमा करने वालों के सम्मान से प्रभावित होकर टैक्स चोरी करने वालों की संख्या में कमी नहीं आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें