फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-फिलिस्तीन के बीच अहम समझौते, इजरायल के साथ शांति पर मांगा साथ

Tue, 16 May 2017 05:15 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
भारत-फलस्तीन की बीच अहम समझौते, इजरायल के साथ शांति पर मांगा साथ - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे से पहले फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। महमूद अब्बास ने इस दौरान भारतीय राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए। इसी क्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के सामने दोनों देशों के बीच मंगलवार को समझौता ज्ञापन सौंपे गए।
विज्ञापन

  We condemn terrorism in all its forms and manifestations: Palestine President Mahmoud Abbas pic.twitter.com/umAJYARPwG — ANI (@ANI_news) May 16, 2017 भारत के इस दौरे पर फिलिस्तीन राष्ट्रपति महमूद अब्बास का पूरा जोर इजरायल के साथ शांति संधि पर रहा। उन्होंने आतंक के सभी तरीकों की निंदा करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है, जब इजरायल के साथ शांति स्थापित हो। उन्होंने कहा कि वो इजरायल के साथ शांतिसंधि पर समझौते के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से भी मिल चुके हैं, वहीं रूस ने भी इस मुद्दे पर उसका साथ देने की हामी भरी है। दरअसल, महमूद अब्बास का कार्यकाल खत्म होने वाला है और वो सत्ता छोड़ने से पहले इजरायल के साथ शांति बहाली चाहते हैं।
  2 weeks back I met Donald Trump, where we agreed for constructive support on historic peace treaty to end conflict with Israel:Mahmoud Abbas pic.twitter.com/IX20goCdKf — ANI (@ANI_news) May 16, 2017
विज्ञापन
Informed PM Modi about discussions with Russian Pres who is showing interest in support for peace efforts in our region: Palestine President pic.twitter.com/OaAwqtifC4 — ANI (@ANI_news) May 16, 2017
बता दें कि भारत फिलिस्तीन को हमेशा से राजनीतिक समर्थन देता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत के फलस्तीन मुद्दे पर अपने राजनीतिक समर्थन को दोहराते हुए कहा कि भारत विकास से जुड़ी परियोजनाओं में अपनी सहायता जारी रखेगा। Will continue to support development and capacity building efforts of Palestine: PM Modi in Delhi pic.twitter.com/S2W2JKDPV5 — ANI (@ANI_news) May 16, 2017 गौरतलब है कि भारत के फिलिस्तीन के साथ ही इजरायल से भी बेहद नजदीकी संबंध हैं। ऐसे में भारत को इन देशों के बीच किसी भी मामले को लेकर हमेशा सधे कदम उठाने पड़ते हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ समय बाद इजरायल की यात्रा पर जाने वाले हैं। उससे ठीक पहले महमूद अब्बास ने भारत का दौरा किया है।

ये दौरा इसलिए भी अधिक मायने रखता है, क्योंकि अबतक जब भी किसी शीर्ष भारतीय नेता ने इजरायल दौरा किया है, वो पहले फलस्तीन जाता रहा है। पर इस बार नरेंद्र मोदी अपने दौरे से पहले फलस्तीन नहीं जा रहे हैं। हालांकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इसकी भरपाई कर चुकी हैं और बचे मुद्दों पर बात करने के लिए खुद महमूद अब्बास यहां पहुंचे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें