फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan Ties: 'पाकिस्तान से अच्छे संबंधों उम्मीद छोड़ दें', जनरल मुनीर के बयान पर भड़के सीएम हिमंत

Thu, 17 Apr 2025 07:54 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

India-Pakistan Ties: पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने हिंदुओं से अपनी नफरत फिर जाहिर किया है और कहा कि हम हिंदुओं से अलग हैं। उन्होंने द्वि-राष्ट्र सिद्धांत को भी सही ठहराया है। वहीं उनके इस बयान पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उन पर निशाना साधा है और कहा- हमें पाकिस्तान से अच्छे संबंधों की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन
असीम मुनीर / हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की हालिया टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीएम सरमा ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत सच्चाई को स्वीकार करे और पाकिस्तान से घनिष्ठ संबंध बनाने की उम्मीद छोड़ दे। सीएम सरमा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'अपने हालिया संबोधन में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने साफ कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच गहरी वैचारिक खाई है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - MEA: मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर बोला विदेश मंत्रालय, बेल्जियम के संपर्क में है भारत; पाकिस्तान PoK खाली करे

असीम मुनीर के बयान का दिया हवाला
जनरल मुनीर का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत और पाकिस्तान मूल रूप से अलग देश हैं, क्योंकि दोनों देशों के धर्म, रीति-रिवाज, परंपराएं, सोच और महत्वाकांक्षाएं हर पहलू में एक-दूसरे से अलग हैं। सीएम सरमा ने आगे कहा, 'यह परिप्रेक्ष्य द्वि-राष्ट्र सिद्धांत को पुष्ट करता है, जिसने 1947 में पाकिस्तान के निर्माण की नींव रखी।'
विज्ञापन


हमारे रास्ते अलग हैं- सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
मुख्यमंत्री ने कहा, 'अब यह साफ हो चुका है कि हमारे रास्ते अलग हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम अपने राष्ट्र को मजबूत करें, अपने धर्म और सभ्यतागत मूल्यों को बनाए रखें। ऐसा करके ही हम अपने देश को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pakistan: 'हम हिंदुओं से अलग', पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने उगला नफरती जहर, बड़बोलेपन में कुछ ज्यादा ही बोल गए

पाकिस्तान सेना प्रमुख ने क्या दिया था बयान
जनरल असीम मुनीर ने विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत और पाकिस्तान दो राष्ट्र हैं। उन्होंने कहा था, 'हम एक राष्ट्र नहीं हैं। इसीलिए हमारे पूर्वजों ने इस देश को बनाने के लिए संघर्ष किया। हमारे पूर्वजों और हमने इस देश के निर्माण के लिए बहुत त्याग किया है। हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें