यूपी चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का असर पाकिस्तान, बंग्लादेश से भारत के द्वपक्षीय संबधों पर भी पड़ेगा। चुनाव से पहले इस तरह की चर्चा थी कि सरकार उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान से लगभग बंद हो चुके सबंधों में आगे का रुख तय करने के लिए यूपी के चुनाव नतीजों का इंतजार कर रही थी। सरकार पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों और जरूरी मुद्दों पर रुख तय करने से पहले यूपी के जनादेश को देखना चाहती थी।
विधानसभा चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत के मोदी ऐसे राजनेता के रुप में उभरे में हैं जिसका विपक्ष के पास कोई काट नहीं है। इस जीत का असर भारत सरकार की विदेश नीतियों पर भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर नरेंद्र मोदी अब और कद्दावार नेता के रुप में उभरेंगे क्योंकि एक ओर जहां दुनिया भर के लोकतांत्रिक देशों में शीर्ष नेताओं को राजनीतिक अस्थिरता का सामना करना पड़ रहा हैं वहीं मोदी शायद अकेले ऐसे नेता बनकर उभरे जिनपर जनता ने दोबारा इतना भरोसा दिखाया है।
इस जीत का असर भारत के पड़ोसी देशों से संबंधों में भी देखने को मिलेगा। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अगले महीने भारत के दौरे पर आ रही हैं। बंग्लादेश के साथ भारत के संबंधों में केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हस्तक्षेप के चलते परशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब सरकार को ममता बनर्जी को किनारे कर दोनों देशों के संबंधों में सुधार लाने की दिशा में आगे बढ़ने में आसानी होगी।