तेजस्वी और तेज प्रताप लगातार आपसी मनमुटाव की खबर को खारिज करते रहे हैं, लेकिन अब बहन मीसा भारती ने माना है कि दोनों भाइयों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लालू यादव की बड़ी बेटी एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने मनेर में आयोजित लिट्टी चोखा कार्यक्रम में कहा कि राजद बहुत बड़ा परिवार है। थोड़ा बहुत मनमुटाव कहां नहीं होता है। हमारे घर में भी भाई-भाई के बीच मनमुटाव है।
सोमवार को अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या लालू यादव के बेटों के बीच चल रहे मनमुटाव का असर उनकी पार्टी और चुनावों पर होगा?'
पोल के जवाब में हमें कुल 3,686 वोट मिले। इनमें 27.46 फीसदी (1,012 वोट) पाठकों ने माना लालू के बेटों के बीच चल रहे मनमुटाव का असर उनकी पार्टी और चुनावों पर नहीं होगा।, जबकि 72.54 फीसदी (2674 वोट) पाठकों ने कहा कि हां लालू यादव के बेटों के बीच चल रहे मनमुटाव का असर उनकी पार्टी और चुनावों पर होगा।