फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: बेटी से यौन शोषण के आरोपी की हत्या के लिए कुवैत से भारत पहुंचा पिता, लोहे की रॉड से की हत्या

Fri, 13 Dec 2024 05:33 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

मामले में पुलिस ने बताया कि कुवैत में रह रहा पिता अपनी बेटी के साथ यौन शोषण करने वाले के आरोपी रिश्तेदार की हत्या के लिए भारत आया था। इसके बाद हत्या कर वापस कुवैत चला गया। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपनी नाबालिग बेटी के यौन शोषण के आरोपी की हत्या के लिए कुवैत से भारत आकर पिता ने आरोपी रिश्तेदार की हत्या कर दी और फिर वापस कुवैत चला गया। हत्या के बाद पिता ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें बताया कि उसने ऐसा कदम इसलिए उठाया क्योंकि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस अधिकारी ने इस मामले में बताया कि अंजनेया प्रसाद नामक व्यक्ति हाल ही में कुवैत से भारत आया था। उसने 6-7 दिसंबर की रात को लोहे की रॉड से अपने शारीरिक रूप से विकलांग रिश्तेदार अंजनेयुलु (59) की हत्या कर दी। 

पिता की दलील
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंजनेया प्रसाद ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसकी बेटी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। हत्या के बाद अंजनेया कुवैत लौट गया और एक वीडियो संदेश में अपना अपराध कबूल कर लिया।  पुलिस ने अंजनेया प्रसाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें