फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था: आईएमएफ ने 2022-23 के लिए भारत का वृद्धि पूर्वानुमान घटाकर 8.2 फीसदी किया, जनवरी में था नौ फीसदी

Tue, 19 Apr 2022 08:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईएमएफ के अनुसार साल 2021 में भारत की वृद्धि दर 8.1 फीसदी रही थी। ताजा आंकड़ों के अनुसार साल 2022 के लिए इस दर का अनुमान 8.2 फीसदी और 2023 के लिए 6.9 फीसदी है।
विज्ञापन
Representative Image - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को घटाकर 8.2 फीसदी कर दिया है। इससे पहले जनवरी में भारत के लिए आईएमएफ ने यह आंकड़ा नौ फीसदी रहने का अनुमान जताया था। 

विज्ञापन


उधर, आईएमएफ ने यह भी कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध से पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ी है। इस साल के लिए वैश्विक वृद्धि दर के पूर्वानुमान में भी आईएमएफ ने 0.8 फीसदी की कमी करते हुए 3.6 फीसदी कर दिया है।

ये आंकड़े बताते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही इस जंग का असर भारत पर भी पड़ा है। नौ फीसदी का अनुमान तब लगाया गया था जब यह लड़ाई शुरू नहीं हुई थी।
विज्ञापन


हालांकि, इस कमी के बावजूद वर्तमान वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर अन्य देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है। इस मामले में भारत अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली, कनाडा, ब्रिटेन, चीन, रूस और स्पेन जैसे देशों से आगे चल रहा है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें