पहाड़ी राज्यों में पारा लगातार गिरता जा रहा है। यहां हो रही बर्फबारी ने चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में तापमान शून्य से भी नीचे गिर गया है।
नवंबर का महीना खत्म होने को है। दिसंबर बस कुछ दिन ही दूर है और इसी के साथ हवाओं में ठंडक भी घुलने लगी है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन से चार दिनों से तापमान में गिरावट जारी है। आज के पूर्वानुमान के मुताबिक, तापमान नौ डिग्री और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
दिल्ली-यूपी में बढ़ेगा कोहरा
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली व उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में धीरे-धीरे कोहरा बढ़ना शुरू होगा। इस बीच ठंडक बढ़ने के भी आसार जताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पश्चिम से आ रही सर्द हवा ठंडक का अहसास करा रही है।
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता
उधर, पहाड़ी राज्यों में पारा लगातार गिरता जा रहा है। यहां हो रही बर्फबारी ने चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में तापमान शून्य से भी नीचे गिर गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.8, सुंदरनगर में 4.6 तो सोलन में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है।
दक्षिण भारत में बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश तो तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।