फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMD: नवंबर में भी छूट रहे पसीने, मौसम विभाग ने बताया कब सताएगा गुलाबी ठंड का अहसास

Mon, 11 Nov 2024 02:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि अभी तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जिसकी वजह से नवंबर में भी गर्मी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
विभाग ने बताया कब बदलेगा मौसम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवंबर का महीना लगभग मध्य में आ गया है, लेकिन अभी तक मौसम पसीने छुड़ा रहा है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही मौसम में हल्का बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि अभी तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जिसकी वजह से नवंबर में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। 
विज्ञापन


अगले 4-5 दिनों में करवट ले सकता है मौसम
डॉ. सोमा सेन ने बताया कि आगामी 14 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल 14 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जिसके चलते मैदानी इलाकों में भी तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है, जिसके बाद सुबह और शाम में हल्की गुलाबी ठंड का अहसास होना शुरू हो सकता है।  मौसम विभाग के अनुसार, देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान सोमवार को मध्य प्रदेश के मंडला में दर्ज किया गया, जो कि 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14-19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के मध्य बना हुआ है। 
 
तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती सर्कुलेशन बन रहा है, जिसके असर से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भारी धुंध छाई रह सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें