फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: ओडिशा के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी ने जारी की बिजली गिरने और तूफान की चेतावनी

Wed, 20 Mar 2024 01:50 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

मौसम कार्यालय ने इस दौरान बिजली गिरने, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और तूफान की भविष्यवाणी की। साथ ही बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, गजपति, गंजम, खोरधा, नयागढ़ और पुरी जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
National News - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के पांच जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार सुबह से 24 घंटे के लिए ओडिशा के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र ने ताजा बुलेटिन में बुधवार सुबह 8.30 बजे से गुरुवार सुबह 8.30 बजे के बीच खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, कटक और नयागढ़ जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, ताकि लोग पहले से तैयार रहें। मौसम कार्यालय ने इस दौरान बिजली गिरने, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और तूफान की भविष्यवाणी की। साथ ही बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, गजपति, गंजम, खोरधा, नयागढ़ और पुरी जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के एससी मोर्चा के अध्यक्ष तन्मय दास की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या उस वक्त की गई जब वह अपने घर जा रहे थे। तन्मय दास  परिवार में कमाने वाले एकमात्र व्यक्ति थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को कई बार निशाना बनाया जा चुका है। हत्या कब की गई और किसने की अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।

दो दिन पहले दक्षिण 24 परगना जिले में हुए हमले...
17 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित मालवीय ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती ग्राम पंचायत इलाके में सुप्रभा मजूमदार नाम की भाजपा महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई। मालवीय के मुताबिक, 75 वर्षीय महिला और 17 वर्षीय लड़की पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया था।  

ओडिशा में जादू-टोने के शक में आदिवासी दंपती को ग्रामीणों ने मार डाला
ओडिशा के कंधमाल जिले के गदापदर में ग्रामीणों ने जादू-टोने के शक में आदिवासी दंपती को पहले गांव से बाहर निकाला और फिर जंगल में हत्या कर दी। मामला आठ मार्च का है। ताहिर कन्हार (45) और उसकी पत्नी बतासी कन्हार (41) का शव अगले दिन एक जंगल में खून से लथपथ मिला था और उनके सिर में भी चोट के निशान थे। एक अधिकारी के मुताबिक, पहले संदेह था कि नक्सलियों ने हत्या की है, लेकिन जांच में हकीकत सामने आई। हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी सुनील डिगल समेत 11 को गिरफ्तार कर लिया है और उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। एसपी सुभेंदु ने कहा, हत्या के तरीके से यह शक हुआ कि नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम नहीं दिया होगा। हत्यारों ने सिर के बीचों-बीच किसी कठोर वस्तु से हमला किया था। जांच में यह भी पता चला कि इलाके में कुछ लोगों के बीमार पड़ने के बाद ग्रामीणों को दंपती पर जादू-टोना करने का संदेह था। 

केरल में अलपुझा समुद्र तट का एक हिस्सा तटरेखा से पीछे हटा
केरल के अलपुझा के पास तट के एक हिस्से में मंगलवार को समुद्र अपनी सामान्य तटरेखा से करीब 50 मीटर पीछे हट गया। प्रभावित क्षेत्र, अब कीचड़ से भरा हुआ है, जिससे मछुआरों को मछली पकड़ने में बाधा उत्पन्न हो रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने इसे एक विशेष प्राकृतिक समुद्री घटना बताया है।

विदेश सेवा के अधिकारी विनय कुमार होंगे रूस में भारत के राजदूत
1992 बैच के विदेश सेवा के अधिकारी विनय कुमार को रूस में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वह जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। वह फिलहाल म्यांमार में भारत के राजदूत हैं। मंत्रालय के मुतािबक, अक्तूबर 2000 में भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी घोषणापत्र पर हस्ताक्षर के बाद से दोनों देशों के संबंधों में मजबूती आई है। हथियारों की खरीद-फरोख्त से शुरू हुए दोनों देशों के संबंध अब राजनीतिक, सुरक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति जैसे सभी क्षेत्रों तक व्यापक रूप से फैले हैं।

केरल में ट्रक से लुढ़का पत्थर, चपेट में आकर बीडीएस छात्र की मौत
केरल में मंगलवार सुबह एक मेडिकल के छात्र की सड़क हादसे में उस वक्त मौत हो गई, जब चलते ट्रक से एक पत्थर लुढ़ककर उसके ऊपर गिर पड़ा। ट्रक विझिंजम बंदरगाह निर्माण के लिए पत्थरों को ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय युवक एनआईएमएस अस्पताल में बीडीएस का छात्र था और घटना के वक्त दोपहिया वाहन पर सवार था। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोपहर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विदेशी पर्यटक के यौन उत्पीड़न में पुजारी को 18 महीने की जेल
ओडिशा के भुवनेश्वर की एक अदालत ने विदेशी महिला पर्यटक के यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराते हुए श्री लिंगराज मंदिर के पुजारी कुंदन महापात्र को 18 महीने कैद की सजा सुनाई। अपराध के चार सप्ताह के भीतर यह फैसला सुनाया गया। महापात्र ने 19 फरवरी को स्वीडिश पर्यटक का यौन उत्पीड़न तब किया था, जब वह लिंगराज मंदिर के पास अकेली घूम रही थी। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उसी दिन पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें