फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ सकता है चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी की चेतावनी

Mon, 08 May 2023 01:25 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महापात्र ने बताया कि दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर सोमवार को एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से कल चक्रवाती तूफान आने की संभावना है।
विज्ञापन
बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ सकता है चक्रवाती तूफान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बार फिर चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी दी है। उसका कहना है कि दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर सोमवार को एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे तूफान में तेजी आ सकती है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने चक्रवाती तूफान के तेज होने की पुष्टि की है। 

महापात्र ने बताया कि दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर सोमवार को एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से कल यानी 9 मई को उसी क्षेत्र में बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी, बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी और अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान आने की संभावना है।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि ये तूफान 11 मई तक उत्तर-पश्चिम की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य की ओर बढ़ सकता है। बाद में, इसके धीरे-धीरे फिर से उत्तर-पूर्व की ओर बांग्लादेश-म्यांमार तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने पहले कहा था कि 10 मई से 12 मई तक समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है।


आईएमडी ने सलाह भी जारी की है। कहा गया है कि जो लोग बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लौट जाएं। साथ ही जो लोग बंगाल की मध्य खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में हैं, उन्हें 9 मई से पहले वापस लौटने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौसम विभाग ने 8 मई से 12 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पर्यटन और अपतटीय गतिविधियों के नियमन का भी सुझाव दिया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें