फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! आज फिर आ सकता है आंधी-तूफान, 150 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत

Sun, 13 May 2018 04:48 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में रविवार को आंधी और तूफान आने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई इलाकों में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी चल सकती है। पहाड़ी राज्यों में आने वाले तूफान का असर यूपी, दिल्ली, पंजाब हरियाणा समेत मैदानी इलाकों पर भी पड़ सकता है।

विज्ञापन

 
मौसम विभाग ने बताया कि ये आंधी-तूफान रविवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से उत्पन्न होता है जिससे देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अचानक से बारिश होती है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, पश्चिम बंगाल के गंगा वाले क्षेत्र, ओडिशा और झारखंड में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं।
विज्ञापन


यहां चल सकती है लू
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के एक या दो पॉकेट पर लू चल सकती है।  

150 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत
उत्तर भारत के कई राज्यों में मई के पहले हफ्ते में तेज आंधी-बारिश से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें