फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: यूपी-हरियाणा व उत्तराखंड में आज हो सकती है झमाझम बारिश, महाराष्ट्र में बरसात जारी

Sat, 12 Jun 2021 06:44 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

आईएमडी ने कहा है कि देश के मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
बारिश... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार मानसून तेजी से उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया, मानसून जल्द ही उत्तर और पूर्व के राज्यों में भी इस बार तय समय से पहले दस्तक देगा।

विज्ञापन


इसमें बिहार में देर शाम या शनिवार को मानसून की पहली बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी जमकर बारिश हो सकती है।

इससे पहले मध्य प्रदेश में मानसून 7 दिन पहले ही आ चुका है। इसी बीच प्री मानसून बारिश का असर, दिल्ली, एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा तक भी पहुंच गया। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में देर रात अच्छी खासी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन आंधी की वजह से पेड़ और बिजली के खंभे भी गिरे हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में जारी किया गया नारंगी अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के बढ़ने के कारण नारंगी अलर्ट जारी किया गया, जिसमें राज्य के 11 जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई।

राज्य में जबलपुर ,होशंगाबाद संभाग, इंदौर और शहडोल संभाग के बड़े हिस्से और भोपाल और सागर संभाग के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के बाद मानसून राज्य के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। आईएमडी ने बताया, दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी आगे बढ़ा है। 



 
महाराष्ट्र के 21 जिलों में 60 फीसदी अधिक बारिश 
महाराष्ट्र के 36 में से 21 जिलों में 1 से 10 जून के बीच 60 फीसदी अधिक बारिश हुई। आईएमडी के मुताबिक बीते 10 दिनों केदौरान औसत से 60 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मुंबई के अलावा, ठाणे, रायगढ़ और पालघर के तटीय जिलों में भारी बारिश हुई। यहां मुंबई सहित कई शहरों और जिलों में लगातार बारिश हो रही है।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें