बंगलूरू में मौसम का ऑरेंज अलर्ट
- फोटो : PTI
बंगलूरू में दो लोगों की करंट लगने से मौत
वहीं बंगलूरू पुलिस ने बताया कि शहर के एक अपार्टमेंट में घुसे बारिश के पानी को निकालने की कोशिश करते समय 12 वर्षीय एक बच्चे समेत दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। मिको लेआउट पुलिस के अनुसार, बीटीएम द्वितीय चरण के पास एनएस पाल्या में मधुवन अपार्टमेंट के निवासी मनमोहन कामथ ने सोमवार शाम को अपने घर से पानी निकालने के लिए मोटर चालित पंप का उपयोग करने की कोशिश की थी।
बारिश से जुड़ी घटनाओं में कुल पांच की मौत
जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जब उन्होंने पंप को सॉकेट से जोड़ा, तो शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे उन्हें करंट लग गया।' पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट परिसर में काम करने वाले नेपाली व्यक्ति का बेटा दिनेश, जो कामथ के पास खड़ा था, भी करंट लगने से झुलस गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्री-मानसून बारिश में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले सोमवार को महादेवपुरा पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर एक कंपनी में झाड़ू लगा रही शशिकला की दीवार गिरने से मौत हो गई थी।