फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMD forecasts: दिवाली पर इन राज्यों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने दी चक्रवात की चेतावनी

Tue, 18 Oct 2022 02:58 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, भुवनेश्वर

सार

 ओडिशा सरकार ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए अपने कर्मचारियों की 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। राज्य ने अपने तटीय जिलों को भी अलर्ट पर रखा है।
 
विज्ञापन
भारी बारिश(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा के बाद अब दिवाली का मजा भी किरकिरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिवाली या उससे पूर्व या फिर उसके बाद तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकती है जिससे दीए जलाना, बाहर रोशनी करना आसान नहीं रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र सप्ताहांत तक चक्रवात में बदल सकता है। अगले 48 घंटों में दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ने और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 22 अक्तूबर की सुबह तक एक अवसाद में केंद्रित होने की संभावना है। इसके बाद पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान के तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन


चक्रवात के बाद इन राज्यों में बारिश की संभावना
अगर कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में बदलता है तो पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में  जमकर बारिश होगी। यह बारिश दिवाली के रंग में भंग डाल सकती है।

चक्रवात की तीव्रता पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता: मौसम विभाग
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि हालांकि अवसाद अच्छी तरह से चिह्नित होने और तूफान में बदलने की संभावना है, लेकिन इसकी तीव्रता और इसके पथ पर कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही चक्रवात के बारे में अधिक जानकारी दे सकते हैं। 
विज्ञापन


ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की
ओडिशा सरकार ने पूर्वानुमान को देखते हुए अपने कर्मचारियों की 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। राज्य ने अपने तटीय जिलों को भी अलर्ट पर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें