फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: अब पड़ेगी भीषण गर्मी, पांच राज्यों में लू का अलर्ट; दक्षिण भारत में फिर सक्रिया होगा मानसून

Sat, 07 Jun 2025 03:24 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा, पांच राज्यों में 9-10 जून को लू चलने की संभावना जताई है। दिल्ली में भी अगले तीन से चार दिनों में तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। महाराष्ट्र में फिलहाल बारिश हो रही है।
विज्ञापन
बढ़ता तापमान चिंताजनक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। अभी भीषण गर्मी और कहर बरपाएगी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले चार-पांच दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। वर्तमान में तापमान सामान्य से कम है। इसके अलावा, पांच राज्यों में 9-10 जून को लू चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, दक्षिण भारत में अगले तीन से चार दिनों में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने का अनुमान जताया गया है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में 9 जून को लू चलने की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिणी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 10 जून को लू चलने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें: Maharashtra: उद्धव-राज ठाकरे आएंगे साथ? लगे पोस्टर, लिखा-परप्रांतियों के मंसूबे पूरे होने से पहले एक हो जाएं
विज्ञापन


दक्षिण भारत में फिर सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में अगले तीन से चार दिनों के बाद मानसून दोबारा सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
दिल्ली में 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
मौसम विभाग ने फिलहाल दिल्ली में लू चलने की कोई संभावना नहीं जताई है। हालांकि, अगले तीन से चार दिनों में राज्य में 2-4 डिग्री तापमान बढ़कर 43 से 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BJP: 'राहुल ने बिहार में हार स्वीकारी', चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता पर भाजपा का पलटवार

महाराष्ट्र में झमाझम बारिश
महाराष्ट्र में फिलहाल झमाझम बारिश हो रही है। मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में मुंबई में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से महाराष्ट्र के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 



संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें