फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए घोटाले के आरोपी मंसूर खान ने दो बार दुबई से भागने की कोशिश की

Sun, 30 Jun 2019 04:09 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mansoor khan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पोंजी घोटाले का आरोपी और आईएमए के संस्थापक मोहम्मद मंसूर खान दो बार दुबई से भागने की कोशिश कर चुका है। वह बंगलूरू से आठ जून को भाग गया था। यह बात एसआईटी की जांच में सामने आई है।

विज्ञापन


एसआईटी के एक वरिष्ट अधिकारी का कहना है, "उसकी सऊदी जाने की योजना उस वक्त सामने आई जब दुबई में ट्रैवल एजेंट ने उसकी मदद करने से इनकार कर दिया। वहीं खान की ओमान जाने की योजना भी उस वक्त खत्म हो गई जब उसका पासपोर्ट निलंबित किया गया। अधिकारी का कहना है कि दुबई पुलिस खान का पता लगा उसे गिरफ्तार करके जल्द बंगलूरू भेज देगी।"  

सूत्रों का कहना है कि खान के साथ उसकी एक पत्नी भी है। जो उसके भागने के कुछ दिनों बाद ही वहां आ गई। 

एसआईटी के एक अन्य अधिकारी का कहना है कि उनकी टीम जांच के लिए दुबई नहीं जाएगी। शनिवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि खान को ढूंढने के लिए एसआईटी की टीम दुबई जाएगी। अधिकारी का कहना है, "अभी हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है।"  
विज्ञापन


खान पर 42 हजार निवेशकों के 1500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। खान के बिजनेस पार्टनर मोहम्मद खालिद अहमद ने उसके खिलाफ  आपराधिक मामला दर्ज करवाया था। अहमद ने इसमें आरोप लगाया था कि खान ने उसके साथ 4.8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

खालिद के बाद कई निवेशकों ने भी खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके कुछ समय बाद ही खान के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया और उसका पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिया गया। खान की आईएमए से संबंधित संपत्ति पर लगातार छापा मारा जा रहा है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें