आईआईटी यानि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जहां पढ़ने का सपना देश का हर छात्र देखता है। कोटा सहित देशभर के हजारों संस्थानों में लाखों छात्र आईआईटी में पढ़ाई का सपना लिए रात दिन तैयारी करते हैं लेकिन जब इन्हीं आईआईटी से छात्र लगातार पढ़ाई छोड़ने लगे तब सवाल खड़े हो जाते हैं।
बीते एक साल में आईआईटी से 656 छात्र पढ़ाई छोड़ चुके हैं जबकि आईआईएम में पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या 49 के करीब है। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एनडीटीवी की खबर के अनुसार सरकार ने जानकारी दी की इस अवधि में दिल्ली आईआईटी से 256 छात्रों ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। जबकि आईआईटी खड़गपुर से 198 और आईआईटी कानपुर से 47 छात्रों ने पढ़ाई को बीच में ही अलविदा कह दिया।