फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी खड़गपुर ने तैयार किया 10 रुपये में सीबीसी टेस्ट करने वाला उपकरण

Sun, 12 Jan 2020 02:55 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • टेस्ट की 95 फीसदी सटीकता का दावा
  • अभी सीबीसी टेस्ट पर औसतन 200 रुपये खर्च आता है
विज्ञापन
blood test
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने कताई डिस्क आधारित उपकरण तैयार किया है जोकि मात्र 10 रुपये में 95 फीसदी सटीकता के साथ कंप्लीट ब्लड काउंट यानी सीबीसी (संपूर्ण रक्त आकलन) कर सकता है। यह बात संस्थान ने एक बयान में शनिवार को कही।
विज्ञापन


अभी सीबीसी टेस्ट पर औसतन खर्चा 200 रुपये आता है। डॉक्टर कई बीमारियों का पता लगाने के लिए आमतौर पर सीबीसी टेस्ट कराने का सुझाव देते हैं। इस टेस्ट की मौजूदा प्रक्रिया परिष्कृत उपकरणों और प्रशिक्षित कर्मियों की आवश्यकता के चलते काफी महंगी है।

आईआईटी खड़गपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर सुमन चक्रवती ने बताया कि हमने मोटर से संचालित कताई डिस्क आधारित पोर्टेबल उपकरण तैयार किया है जोकि सीबीसी टेस्ट करेगा। इसका डिजाइन और निर्माण तकनीक बहुत ही सरल है। 
विज्ञापन


शोधकर्ताओं की टीम का नेतृत्व करने वाले प्रोफेसर चक्रवती ने बताया कि यह उपकरण हेमाटोक्रिट (लाल रक्त कोशिकाओं की संपूर्ण मात्रा), हीमोग्लोबिन, लाल रक्त कोशिकाओं, सफेद रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट काउंट टेस्ट 95 फीसदी सटीकता के साथ कर सकता है।

उपकरण की डिस्क  बायोडिग्रेडेबल है और इसे कई टेस्टों के बाद नष्ट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस नए उपकरण के चलते बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम ग्रामीण इलाकों में बड़ा बदलाव आ सकता है। आईआईटी खड़गपुर के निदेशक वीके तिवारी ने कहा कि आईआईटी खड़गपुर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ऐसे कई उपकरणों का इस्तेमाल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें