फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: आईआईटी बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल की 7वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 13 Feb 2023 01:34 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना का पता तब चला जब परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने युवक को खून से लथपथ देखा। उन्होंने कहा कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। उसने छात्रावास की इमारत के आश्रय क्षेत्र से कूदकर जान दी।
विज्ञापन
IIT Bombay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के पवई इलाके में स्थित आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र ने रविवार को परिसर में स्थित हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि 18 वर्षीय छात्र अहमदाबाद का रहने वाला था और बीटेक (केमिकल) कोर्स का प्रथम वर्ष में था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना का पता तब चला जब परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने युवक को खून से लथपथ देखा। उन्होंने कहा कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। उसने छात्रावास की इमारत के आश्रय क्षेत्र से कूदकर जान दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बुधन सावंत ने कहा कि शुरुआती जानकारी के आधार पर हमने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें