फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: आईआईटी बॉम्बे में 20 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, प्रेम से जुड़ी कविताएं मिलीं

Wed, 29 Jul 2026 03:31 PM IST
सुनील मेहरोत्रा डिजिटल ब्यूरो, मुंबई।

सार

Maharashtra: आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र का हॉस्टल कमरे में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को कमरे से प्रेम से जुड़ी हाथ से लिखी कविताएं मिली हैं और एकतरफा प्यार समेत कई पहलुओं से जांच की जा रही है। मोबाइल, लैपटॉप और चैट की जांच के जरिये मौत की वजह पता लगाने की कोशिश जारी है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
किशोरी ने की खुदकुशी। - फोटो : किशोरी ने की खुदकुशी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बॉम्बे के बीस वर्षीय एक छात्र का मंगलवार देर रात उसके हॉस्टल के कमरे में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक छात्र की पहचान दिल्ली के रहने वाले सोहेल राजकुमार सांगवान के रूप में हुई है, जो आईआईटी बॉम्बे में मैटेरियल साइंस के दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। सोहेल हॉस्टल नंबर चार की चौथी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में रहता था। उसका शव पंखे से बेडशीट के सहारे लटका हुआ पाया गया। पुलिस को कमरे से हाथ से लिखी हुई कुछ कविताएं मिली हैं जो प्रेम से जुड़ी हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं एकतरफा प्यार के कारण तो उसने यह कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन


घटना का खुलासा तब हुआ जब सोहेल के माता-पिता उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। परिवार की तरफ से कई बार कॉल करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने घबराकर आईआईटी बॉम्बे प्रशासन से संपर्क किया। इसके बाद हॉस्टल के सुरक्षा प्रभारी एक अन्य छात्र के साथ उसके कमरे पहुंचे, जहां दरवाजा खोलने पर सोहेल फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी तुरंत पवई पुलिस को दी गई। रात करीब पौने बारह बजे पुलिस टीम परिसर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का मानना है कि यह घटना मंगलवार दोपहर के वक्त हुई होगी, लेकिन इसकी जानकारी देर रात मिल सकी।

ये भी पढ़ें: 'बाबरी मस्जिद को नहीं गिराना चाहिए था' कहना राष्ट्रविरोधी नहीं: हाईकोर्ट की टिप्पणी, SDPI नेताओं को दी राहत
विज्ञापन


पवई पुलिस ने मामले की शुरुआती जांच शुरू कर दी है और हॉस्टल के कमरे की तलाशी लेकर जरूरी दस्तावेज जमा किए हैं। सोहेल के साथ पढ़ने वाले छात्रों और दोस्तों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। कमरे से मिले कागजों पर लिखी प्यार से भरी कविताओं से संकेत मिलता है कि वह शायद एकतरफा प्यार की वजह से मानसिक तनाव में था। हालांकि पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी तक यह पूरी तरह साबित नहीं हुआ है कि इस प्रेम प्रसंग का उसकी मौत से सीधा कोई संबंध था या नहीं।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन और लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिया है। अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट की गहराई से जांच की जाएगी, ताकि यह साफ हो सके कि आखिर किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया। छात्र के परिवार वाले दिल्ली से मुंबई पहुंच रहे हैं। पवई पुलिस के अनुसार मामले में ऐक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें