भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने रविवार को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर एक आभासी वर्चुअल मोड में अपना 58वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया। आईआईटी-बॉम्बे की तरफ से एक बयान में कहा गया, 'जारी महामारी के दौरान सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए, संस्थान ने अपने स्नातक छात्रों के लिए वर्चुअल मोड में दीक्षांत समारोह आयोजित किया।'
देश और आईआईटी के 62 साल के इतिहास में पहली बार है, जब दीक्षांत समाराेह इस तरह हुआ। आईआईटी का दावा है कि दुनियाभर में कई दीक्षांत समाराेह ऑनलाइन हुए, लेकिन इस तरह काेई नहीं हुआ। सभी छात्र एक माेबाइल ऐप के जरिए समाराेह से जुड़े थे।