फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉनवेज बैन पर IIT बॉम्बे ने पेश की सफाई, जारी किया बयान

Sun, 04 Feb 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
IIT Bombay
विज्ञापन

पिछले दिनों खबर आई थी कि आईआईटी बॉम्बे में हॉस्टल के छात्रों के लिए मांसाहारी खाने की प्लेटें अलग की जाएं। इस मामले पर खूब बवाल मचा। जिसको देखते हुए अब आईआईटी बॉम्बे की तरफ से ही सफाई पेश की गई है। आईआईटी बॉम्बे ने कहा है कि नॉनवेज फूड को बैन नहीं किया गया है। उन्होंने साफ किया कि कुछ पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित की जा रही खबर निराधार है। 

विज्ञापन


आईआईटी पीआरओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि जो लेटर कैटरर को जारी किया गया था उसमें खाने को लेकर स्वास्थ्य और सुरक्षा की बात कही गई है।
विज्ञापन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों खबर आई थी कि आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल संस्थान की तरफ से मेस परिषद को इमेल के द्वारा आदेश दिया गया है। जिसमें लिखा है कि छात्रों ने मांग की है जो मासांहारी भोजन खाते हैं उनके लिए अलग थाली का इस्तेमाल होना चाहिए। 12 जनवरी को भेजे गए इस मेल पर विवाद हुआ था तब मेस की तरफ से बयान जारी किया गया था कि ईमेल सिर्फ उस नियम को दोहराने के लिए भेजा गया था जो पहले से ही संस्थान में लागू हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें