बंगलूरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ने दुनिया की दस सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। आईआईएससी ग्लोबल रैकिंग में यह जगह हासिल करने वाली भारत की पहली यूनिवर्सिटी है। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस उपलब्धि पर
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को बधाई दी है।
ब्रिटेन की टाइम्स हायर एजुकेशन या टीएचई रैंकिंग्स 2017 में बेहतरीन छोटे विश्वविद्यालय श्रेणी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के अलावा अमेरिका की कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोेलॉजी, फ्रांस की इकोल नॉर्मल सुपीरियर और दक्षिण कोरिया की पोहांग साइंस और टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी शामिल है।
टाइम्स रैकिंग मानकों के मुताबिक 5000 से कम छात्र-छात्राओं वाले विश्वविद्यालयों को छोटे विश्वविद्यालय की श्रेणी में रखा गया है। गौरतलब है कि ब्रिटेन की टाइम्स हायर एजुकेशन मैगजीन की ओर से 2004 में यूनिवर्सिटी रैंकिंग की शुरुआत की गई थी।